नदी किनारे अवैध कब्जे की शिकायत

ऋषिकेश। छात्र नेताओं ने चंद्रभागा नदी के किनारे अवैध कब्जा करने की शिकायत स्थानीय प्रशासन से की है। मामले में प्रभावी कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। शुक्रवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ऋषिकेश के छात्र संघ के पूर्व महासचिव दीपक भारद्वाज के नेतृत्व में छात्र नेता तहसीलदार से मिले। उन्हें शिकायती पत्र सौंपकर बताया कि चंद्रेश्वर मायाकुंड मार्ग पर चंद्रभागा नदी तटबंध पर अवैध कब्जा किया जा रहा है। तहसीलदार डा. अमृता शर्मा ने मामले में उप राजस्व निरीक्षक को जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। मौके पर छात्र नेता गौरव राणा, गौरव झा, दीपक शर्मा, अमन, कार्तिक, मयंक आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *