वीरपुरखुर्द में बनेगा कांजी हाउस

ऋषिकेश। तीर्थनगरी ऋषिकेश की सड़कों और गलियों में घूमते लावारिस मवेशियों से जल्द छुटकारा मिलेगा। नगर निगम प्रशासन ने कांजी हाउस के लिए वीरपुरखुर्द में भूमि चिह्नित कर ली है। तीन दिन बाद राजस्व और वन विभाग तथा नगर निगम की टीम संयुक्त रूप से चिह्नित भूमि का सीमांकन करेगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। मुख्य नगर आयुक्त के मुताबिक जनवरी 2023 से कांजी हाउस का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। नगर निगम ने काफी मशक्कत के बाद कांजी हाउस के लिए पशुलोक मार्ग पर वीरपुरखुर्द में करीब 600 वर्ग मीटर भूमि तलाश की है। चिह्नित भूमि के आसपास आबादी है। लिहाजा भूमि पर किसी तरह का विवाद तो नहीं इसके लिए शनिवार को राजस्व, फॉरेस्ट और नगर निगम की संयुक्त टीम चिह्नित भूमि का सीमाकंन करेगी। इसकी पुष्टि करते हुए नगर आयुक्त राहुल कुमार गोयल ने बताया कि सीमाकंन के बाद चिह्नित भूमि पर कांजी हाउस का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। निर्माण संबंधी सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। बताया कि करीब 100 लावारिस मवेशियों की क्षमता वाला कांजी हाउस यहां बनाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *