10 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

ऋषिकेश। चोरी के मामले में फरार 10 हजार रुपये के इनामी बदमाश को एसओजी देहात की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ऋषिकेश क्षेत्र में चोरी और ठगी के मामले में छह महीने से फरार चल रहा था। एसओजी प्रभारी दीपक धारीवाल ने बताया कि डीजीपी और एसएसपी ने लंबित मामलों में फरार आरोपियों की धरपकड़ को सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत यह गिरफ्तारी की गई है। बताया कि आरोपी मुकेश पुत्र स्व. रामकिशन निवासी रेनकपुरा, रोहतक सिटी, हरियाणा को मुखबिर की सूचना पर रोहतक से ही गिरफ्तार किया गया। पेशी के बाद अदालत ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *