भवन कर जमा नहीं करने पर 31 को नोटिस भेजा
देहरादून।
नगर निगम कर अनुभाग ने टैक्स की धनराशि जमा नहीं करने पर 31 कॉमर्शियल टैक्सधारकों को नोटिस जारी किया है। इनमें ज्यादातर ऐसे हैं जिन्होंने अब तक एक बार भी टैक्स जमा नहीं किया। इसके अलावा अब तक टैक्स के दायरे में नहीं आने वाले भवन मालिकों को भी नोटिस भेजे जा रहे हैं। कर एवं राजस्व अधीक्षक धर्मेश पैन्यूली ने बताया कि जिन लोगों ने अब तक अपनी दुकान, मकान आदि का टैक्स जमा नहीं किया। उन्हें अब एकमुश्त बकाया राशि जमा करनी होगी
