किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 16 मकान मालिकों का चालान
डोईवाला। डोईवाला पुलिस ने बाहरी और संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान को सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 16 मकान मालिकों का चालान किया। इन पर 1 लाख 60 हजार का जुर्माना भी लगाया गया।
गुरुवार को डोईवाला कोतवाली पुलिस की चार टीमों ने राजीव नगर कस्बा, केशवपुरी बस्ती में सत्यापन की कार्रवाई। वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजविक्रम सिंह पंवार ने बताया की गुरुवार को 200 किरायेदारों का वेरिफिकेशन किया गया
