डायबिटिज जांच व हेल्थ मेला का भी होगा आयोजन

मऊ।

रविवार को शारदा नारायन हास्पिटल में एक प्रेसवार्ता का अयोजन किया गया। जिसमें रोटरी क्लब मऊ के अध्यक्ष व शारदा नारायन हास्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक डा. संजय सिंह ने बताया कि 14 नवम्बर विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब मऊ व शारदा नारायन हास्पिटल के संयुक्त तत्वाधान मंे लोगो को जागरूक करने के लिए वाक फार डायबिटिज का आयोजन किया गया है जो डा0 भीम राव अम्बेडकर स्टेडियम से होते हुए शारदा नारायन हास्पिटल तक चलेगा। इसके उपरान्त डायबिटिज जांच हेल्थ मेला का आयोजन किया गया है जिसमें निःशुल्क मधुमेह की जांच व पम्पफलेट के माध्यम से लोगो को मधुमेह के प्रति जागरूक किया जाएगा। इस अवसर पर डा. सिंह ने कहा कि विश्व मधुमेह दिवस लोगो को इस बिमारी के प्रति जागरूक करने के लिए मनाया जाता है। अब तक 62 मिलियन से ज्यादा लोग भारत में मधुमेह से पीड़ित है। मधुमेह धीरे धीरे एक खतरनाक बिमारी का रूप लेती जा रही है। मधुमेंह अब कम उम्र के लोगो में भी तेजी से फैल रहा है इसलिए मधुमेह के प्रति ज्यादा से ज्यादा लोगो को जागरूक करने कि आवश्यकता है। जिसके लिए विश्व मधुमेह के दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब के द्वारा जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *