वीरभूमि फाउंडेशन द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन

देहरादून।

राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष में प्रेमनगर के कैंटोनमेंट स्कूल में वीरभूमि फाउंडेशन द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। फाउंडेशन के अध्यक्ष राजेश रावत ने कहा कि इस समय अस्पतालों में खून की कमी है। मरीजों को समय से खून नहीं मिल पा रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत थैलेसीमिया के मरीज़ों को हो रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। उन्होंने सभी युवाओं से रक्तदान की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *