चैंपियनशिप का आयोजन बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (बीएफआई) द्वारा हरियाणा बॉक्सिंग संघ और सेंट जोसेफ इंटरनेशनल स्कूल के सहयोग से किया जा रहा है।
बीएफआई के अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा. “हमने घरेलू सर्किट को धीरे-धीरे लेकिन फिर से खोलना शुरू कर दिया है। हमारे मुक्केबाजों और सहयोगी स्टाफ के साथ-साथ इस अभूतपूर्व समय में टूर्नामेंट के आयोजन में शामिल अन्य लोगों के लिए भी पूरी सुरक्षा सावधानी बरती गई है। हमने पिछले तीन महीनों में जूनियर और यूथ इवेंट सहित पांच राष्ट्रीय चैंपियनशिप सफलतापूर्वक आयोजित की हैं। हमें खुशी है कि बाधाओं के बावजूद हमने कई नई प्रतिभाओं को भाग लेते और उच्चतम स्तर पर खेल को आगे बढ़ाने का अवसर प्राप्त करते हुए देखा है। हमें विश्वास है कि फेडरेशन के साथ सेंट जोसेफ स्कूल और हरियाणा बॉक्सिंग संघ एक यादगार चैंपियनशिप का आयोजन करेंगे और बीएफआई की ओर से, मैं सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देता हूं क्योंकि हम इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप के एक और रोमांचक संस्करण का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।” टूर्नामेंट का ड्रा 20 अक्टूबर की शाम को निकाला जाएगा। चैंपियनशिप में भाग लेने वाले सभी मुक्केबाजों, टीम के अधिकारियों, कोचों और तकनीकी अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल पर उनके आगमन के 72 घंटे के भीतर किए गए कोरोना टेस्ट की एक नेगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट, बारकोड के साथ प्रदान करने की आवश्यकता होगी।
