कन्हैया कुमार के कांग्रेस पार्टी में शामिल होने पर बीजेपी के प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी का बयान
लखनऊ।
कन्हैया कुमार के कांग्रेस पार्टी में शामिल होने पर भाजपा के प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा जो देश का गद्दार है वो कांग्रेस का यार है , जब जेएनयू के धरती पर भारत तेरे टुकड़े होंगे के नारे लगे तब राहुल गांधी ने जाकर अपने इरादे जता दिए और आज टुकड़े टुकड़े गैंग के जिन्होंने भारत के खिलाफ नारे लगाए उनको कांग्रेश शामिल कर रही है, यह साबित होता है कि जो भी भारत विरोधी नारे लगाने वाले हैं विचार रखने वाले उनका ठिकाना कांग्रेस पार्टी है ,और कांग्रेस पार्टी ऐसे लोगों को अपनी पार्टी में शामिल करके अब पार्टी का विस्तार करने का प्रयास कर रही है।
