गांवों की सरकार गठन में खलल डालने वालों पर लगेगा रासुका – एडीजी
गोरखपुर
एडीजी गोरखपुर जोन अखिल कुमार ने जोन के सभी डीआईजी, एसपी को निर्देशित किया है कि पंचायत प्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण और संगठित ग्राम पंचायत की पहली बैठक में खलल डालने वालों को चिन्हित कर एनएसए की कारवाई करें। एडीजी ने कहा की प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह 25, 26 मई को और संगठित ग्राम पंचायतों की पहली बैठक 27 मई को प्रस्तावित है। सभी अधिकारी अपने क्षेत्र के संवेदनशील जगह चिन्हित कर लें और जरूरत हो तो अतिरिक्त फोर्स की तैनाती भी कर दें। शपथ ग्रहण समारोह और ग्राम पंचायतों की पहली बैैैठक में खलल डालने को भी चिन्हित कर उनके विरुद्ध एनएसए के तहत कार्यवाही करना सुनिष्चित करें। संदिग्धों पर गांवो के चौकीदारों औऱ अन्य लोगों की मदद कड़ी नजर रखें। अधिकारी ,बीट अधिकारियों को इस सम्बंध में निर्देश जारी कर दें की उन्हें किस तरह की कारवाई करना है, हर छोटी घटना को भी संज्ञान में लेकर उच्चाधिकारियों को अवगत कराएं जिससे कि कोई बड़ी घटना न होने पाए, इसमे चौकीदार भी महत्वपूर्ण सहयोग दे सकते हैं इसलिए उनसे भी सामंजस्य बनाये रखा जाए।
