छाये काले बदरा रिमझिम हुई, बरसात मौसम हुआ सुहाना
लखनऊ,
शहर का मौसम हुआ खुशमिजाज। सोमवार को सुबह से हो रही बारिश ने पूरे दिन को खुशनुमा कर दिया , दोपहर में धूप और उमस रहने से लोगो को गर्मी लग रही थी। बता दें कि बीते कई दिनों से कम बारिश हुई थी। गर्मी से परेशान लखनऊ वाले सोमवार को बरसात हो जानो से राहत की सांस ली, और मौसम में नरमी आने व गर्मी के तेवर कम हो जाने से लोग खुश हो गये।
देखा जाये तो पिछले कई दिनों से गर्मी और तेज धूप से शहर का तापमान बहुत बढ़ गया था। लोग चिलचिलाती गर्मी से परेशान हो गये थे, लेकिन कल रात की थोड़ी सी बारिश ने लखनऊ वासियों को खुश कर दिया लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वांचल और बुंदेलखंड के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश की उम्मीद है। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान में बताया गया है कि शहर में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश होती रहेगी। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि बरसात का महीना है यह सिलसिला जारी रहेगा। लखनऊ सहित प्रदेश के अन्य जिलों में भी बरसात का यहीं रूख रहेगा। कुछ जिलों में बाड़ की स्थित हो गई है लेकिन राजधानी में बाड़ या बहुत तेज बारिश के आसार नहीं हैं।
