सीएम ने काकोरी ट्रेन एक्शन कांड की 97 वी जयंती पर शहीदों को किया नमन
काकोरी
शहीदों की स्थली काकोरी में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काकोरी ट्रेन एक्शन कांड की 97वीं जयंती पर शहीदों को नमन किया। इस अवसर पर शहीदों के परिवारजनों को भी सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ काकोरी ट्रेन कांड के शहीद क्रांतिकारियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि काकोरी ट्रेन एक्शन की 97वीं वर्षगांठ पर मैं देश की स्वाधीनता के लिए स्वयं को बलिदान करने वाले अमर शहीदों की आत्माओं को कोटि-कोटि नमन करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। मुख्यमंत्री ने कहा कि चार फरवरी 2021 से आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। उसी क्रम में आज काकोरी ट्रेन एक्शन की 97 वर्षगांठ पर काकोरी शहीद स्मारक पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। पीएम नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश भर में इस तरह का अमृत महोत्सव आयोजित किया जा रहा है जिससे कि नई पीढ़ी को शहीदों के बलिदान व उनके त्याग का महत्व पता चल सके जिससे प्रेरणा लेकर वह देश को आगे बढ़ाने में योगदान दे सके।सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि काकोरी ट्रेन एक्शन में 4600 रुपए की लूट का सच सामने लाने के लिए गोरों ने 10 लाख खर्च किये थे इससे पता चल सकता है अंग्रेज कितने दमनकारी थे।काकोरी एक्शन की कहानी हमें सदैव इस बात का अहसास कराती है कि देश की स्वाधीनता से बढ़कर कुछ नहीं।हर भारतीय का यह दायित्व है कि हम देश की इस आजादी को हर हाल में सुरक्षित रखें।उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को सभी क्रांतिकारियों के बलिदान व त्याग से प्रेरणा लेनी चाहये।आजादी के अमृत महोत्सव एवं चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव की शृंखला के तहत काकोरी ट्रेन एक्शन की वर्षगांठ का भी आयोजन किया जा रहा है।काकोरी ट्रेन एक्शन कांड के नायक प्रमुख सदस्य क्रांतिकारी राजेंद्र नाथ लाहिड़ी ने 9 अगस्त 1925 को सहारनपुर से आकर लखनऊ के काकोरी रेलवे स्टेशन पर रुकी 8 डाउन सहारनपुर लखनऊ पैसेंजर ट्रेन को चेन खींचकर रोका। क्रांतिकारी रामप्रसाद बिस्मिल के नेतृत्व में अशफाक उल्ला, चंद्रशेखर आजाद व अन्य छह सहयोगी क्रांतिकारियों ने ट्रेन पर धावा बोलकर अंग्रेजी खजाना लूट लिया। इस घटना से बौखलाई अंग्रेजी सरकार ने हिंदुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन के कुल 40 क्रांतिकारियों पर ब्रिटिश सम्राट के विरुद्ध युद्ध छेड़ने, सरकारी खजाना लूटने, यात्रियों की हत्या करने का मुकदमा चलाया जिसमें राजेंद्र नाथ लाहिड़ी राम प्रसाद बिस्मिल अशफाक उल्ला खां और ठाकुर रोशन सिंह फांसी की सजा सुनाई गई 16 क्रांतिकारियों को कम से कम 4 वर्ष की सजा से लेकर अधिकतम काला पानी आजीवन कारावास तक दंड दिया गया। इन क्रांतिकारियों का दोष सिर्फ इतना था कि अपने देश की दौलत अंग्रेजी हुकूमत के पास ना जाने पाए जिससे उनको यह एहसास हो कि हिंदुस्तान में अभी क्रांतिकारियों का खून अपने देश को आजाद कराने के लिए फलक रहा है और यही से देश की आजादी के लिए क्रांतिकारी बिगुल फूंका गया।सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर कहा कि अमृत महोत्सव का मतलब आजादी का अमृत महोत्सव यानि आजादी की ऊर्जा का अमृत,स्वाधीनता सेनानियों से प्रेरणा का अमृत,नए विचारों का अमृत, नए संकल्प का अमृत तथा आत्मनिर्भरता का अमृत। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने देश को अमृत महोत्सव के यही पंच सूत्र दिए हैं।उन्होंने अमृत महोत्सव के महत्व को बताते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से नई पीढ़ी उन सभी घटनाओं व क्रांतिकारियों की गतिविधियों से अवगत होगी व प्रेरणा लेगी जो अंग्रेजों से लड़ते हुए घटी।काकोरी ट्रेन एक्शन कांड की वीर गाथा को हिमांशु बाजपेई ने 5 मिनट के संबोधन में लोगों के बीच पूरे विस्तृत तरीके से वर्णन किया। मंच पर उपस्थित उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने काकोरी ट्रेन एक्शन के नायक शहीद रामप्रसाद बिस्मिल राजेंद्र नाथ लाहिड़ी रोशन सिंह अशफाक उल्ला खां सचिंद्र नाथ सान्याल के उपस्थित परिवार जनों को अंग वस्त्र किताब देकर एकादश गौरव सम्मान से सम्मानित किया और कहा इन लोगों का कर्ज भारतवर्ष कभी उतार नहीं पाएगा ऐसे परिवार में जन्मे शहीद क्रांतिकारियों को मैं दिल से नमन करती हू। उत्तर प्रदेश नाट्य अकादमी की कलाकारों ने काकोरी ट्रेन एक्शन थीम पर अपनी प्रस्तुति देकर लोगों का मन मोह लिया।
