टीएचडीसी में हुआ हिन्दी पखवाड़े का समापन

नई टिहरी।

टीएचडीसी भागीरथीपुरम में कोविड गाइड लाइन का अनुपालन करते हुये केंद्र सरकार के राजभाषा विभाग के तत्वाधान में आयोजित हिन्दी पखवाड़े का विधिवत समापन हुआ। हिन्दी पखवाड़े के तहत आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को महाप्रबंधक पीएसपी एसएस पंवार ने पुरूस्कारों का वितरण किया।
इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि एसएस पंवार ने कहा कि सभी टीएचडीसी के कर्मचारी पत्राचार, नोटिंग व टिप्प्ण का काम हिन्दी भाषा में करें। इससे हिन्दी का संवर्द्धन व संरक्षण में मदद मिलेगी। बोल-चाल की भाषा में हिन्दी का भरपूर प्रयोग करें। हिन्दी हमें एक-दूसरे से जोड़ने का काम करती है। शत-प्रतिशत हिन्दी के उपयोग की ओर हमें बढ़ना चाहिए। राष्ट्रीय की एकता व अखंडता के लिए हिन्दी जरूरी है। प्रतियोगिता के विजेताओं को बधाई देते हुये हिन्दी में सर्वाधिक कार्य करने वाले विद्युत विभाग को प्रथम पुरूस्कार के रूप में राजभाषा चल वैजयंती ट्राफी प्रदान की गई। द्वितीय पुरूस्कार स्पिलवे विभाग को दिया गया। अपर महाप्रबन्धक बीके सिंह ने कहा कि आज हिन्दी भाषा भारत के अलावा विश्व के कई अन्य देशों में भी उपयोग में लाई जा रही है। अंतराष्ट्रीय स्तर पर हिन्दी के पहुंचाने के लिए और अधिक काम करने की जरूरत है। समापन अवसर पर आरआर सेमवाल, राजीव गोविल, संदीप अग्रवाल, एमके सिंह, एसबी प्रसाद, डीसी भट्ट, इंद्र राम नेगी, मनबीर सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *