दबंगो ने दिन दहाङे उजाङा गरीब विधवा महिला का घर
बनी कोडर ।
स्थानीय थाना अंतर्गत ठाकुर पुर गांव में दबंग व्यक्ति द्वारा एक गरीब विधवा महिला के घर को दिनदहाड़े उजाड़ कर उसकी दीवाल गिराते हुए हैंड पाइप को लोहे की आरी से काट कर फेंक दिए जाने का मामला प्रकाश में आया हैएआश्चर्य तो इस बात का है कि मौके पर पहुंची पीआरबी पुलिस भी आरोपी से सेटिंग करके वापस लौट गई। पीङित महिला ने इसकी शिकायत पुलिस के आला अफसरो से करके न्याय की गुहार लगायी है । मिली जानकारी के अनुसार ठाकुर पुर मजरे गाजीपुर गांव में खलिहान के कुछ हिस्से पर महिला अनुपम वर्मा का घर बना हुआ है। इसी खलिहान की भूमि के कुछ हिस्से पर तालाब भी खुदा हुआ है। तालाब का आवंटन गांव के ही पांचू के पिता लक्ष्मी प्रसाद के नाम हुआ है। खलिहान की भूमि पर पर बने हुए अनुपम वर्मा के घर की जमीन पर कब्जा करने के उद्देश्य से सोमवार को पांचू ने अपनी मां और बहन के साथ उसके घर पर हमला बोल दिया। दबंगों ने ना सिर्फ अनुपम वर्मा के घर पर तोड़फोड़ की बल्कि उसके घर की पक्की दीवार को भी तोड़ डाला दबंगों का मन यही नहीं भरा बल्कि उन्होंने घर के बाहर लगे हुए हैंडपंप को लोहे की आरी से काट कर दूर फेंक दिया। आश्चर्य तो यह रहा कि घटना की सूचना पाकर पीआरबी की पुलिस मौके पर पहुंची परंतु पांचू से सेटिंग करके वापस लौट गई। यही नहीं कोटवा सड़क चौकी इंचार्ज अशोक के मुताबिक अनुपम वर्मा का मकान ग्राम समाज की भूमि पर बना हुआ था जिस पर राजस्व अधिकारियों द्वारा अनुपम पर जुर्माना लगाते हुए खाली करने के साथ ही उक्त जमीन पर पांचू को कब्जा करने का आदेश दिया गया है। इसी के तहत पांचू ने कब्जा किया है। परंतु जब उनसे पांचू द्वारा घर गिराने हैंडपंप काटने के बारे में जानकारी की गई तो वह पीड़िता को थाने भेज कर सारे मामले से ही कन्नी काटने लगे ।
