पंखे पर लटकी मिली विवाहिता की लाश

जौनपुर

रामपुर थाना क्षेत्र के गौरी शंकर बाजार में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे में साड़ी की फंदे से लटकता शव मिलने से परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे मृतका के पिता ने परिजनों को ऊपर दहेज में पैसे एवं अन्य सामान नहीं देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दिया।  बताते हैं कि ग्राम सभा ठाठर के गौरीशंकर बाजार निवासी महाजन गुप्ता की बहू दीपा गुप्ता संदिग्ध परिस्थितियों में मंगलवार को सुबह घर के कमरे में फांसी पर लटकती हुई मिली। मृतक दीपा की शादी बीते 29 अप्रैल को महाजन गुप्ता के बेटे राहुल गुप्ता से हुई थी।      सूचना पर मायके जमालापुर औंरा गांव से पहुंचे मृतका के पिता सियाराम गुप्ता ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से राहुल गुप्ता द्वारा बिजनेस के लिए चार लाख की मांग किया जा रहा था। उसके बाद घर में सोफा सेट और 32 इंच एलईडी टीवी भी लगातार मांगी जा रही थी। पिता सियाराम पैसे नहीं होने की ससुराल वालों से बात कही। जिस पर कहा गया कि अगर पैसा नहीं दिया गया तो बेटी नहीं रहेगी।  पिता ने पुलिस को रो-रो का आरोप लगाया कि दहेज नहीं देने के कारण बेटी को मार कर आत्महत्या का रूप देने के लिए उसे पंखे से साड़ी का फंदा बनाकर लटका दिया गया। शव को देखने से ही पता चलता है कि मेरी बेटी इतना ऊपर जाकर फंदा लगा नहीं सकती।  सूचना पर थाना रामपुर और 112 नं. की पुलिस पहुच कर पंखे से लटके शव को उतरवाकर कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *