दो लुटेरे पुलिस मुठभेड़ में ढेर
जौनपुर
जिले की पुलिस ने धनियामऊ गार्ड हात्याकांड में शाामिल दो बदमाशों को मंगलवार को भोर में मुठभेड़ में मार गिराया। दोनो कुख्यात बदमाशों के मुठभेड़ मारे जाने की खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मौके से 9 एमएम की पिस्टल, तमंचा और भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुआ है। मारे गए बदमाशो में एक अभिषेक गौतम, दूसरे का नाम नितिन मौर्या बताया गया है। दोनों सिंगरामऊ और बदलापुर थाने के हिस्ट्रीशीटर है। इनके ऊपर लूट के कई मुकदमे दर्ज है। ज्ञात हो कि सोमवार को अपरान्ह बक्शा थाना क्षेत्र के धनियामऊ बाजार में इंडिया वन के एटीएम में पैसा डालने के लिए पहुंचे थे। कर्मचारी वैन से कैश लेकर एटीएम रूम में दाखिए हुए, तभी एक बाइक पर तीन की संख्या में नकाबपोश बदमाश पहुंचे और गोली चलाने लगे थे। बदमाशों की गोली से गार्ड राम अवध चौबे की मौत हो गई थी। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी ने बताया कि भोर में सिंगरामऊ इलाके में पुलिस गश्त कर रही थी तभी इस सूचना पर आसपास के थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो एक बाइक पर सवार दो बदमाश पुलिस पार्टी पर गोलियां चलाने लगे, जिसमे एक गोली दरोगा के जैकेट पर लगी, एक गोली कास्टेबल को लगीं, पुलिस की जवाबी करवाई में दोनों बदमाशो को गोली लगी, दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
