सर्पदंश से युवक की मौत
जौनपुर
सरपतहां थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव में सांप काटने से एक युवक की मौत हो गयी। बीती रात उक्त गांव निवासी 41 कृपा शंकर पुत्र प्रभू राम रात में खाना खाकर बिस्तर पर सोने चला गया, रात में बिस्तर पर हीं सांप ने उसे डंस लिया। परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो बगल के हीं गांव में झाड़फूंक के लिए ले गए। झाड़फूंक के दौरान उसकी हालत और बिगड़ने लगी तो परिवार वाले उसे लेकर जिला अस्पताल जा रहे थे कि रास्ते में हीं उसकी मौत हो गयी।
