वैक्सीनेशन सेंटरों पर अतिरिक्त व्यवस्था से प्रशंसा,अव्यवस्था से लोगों में रोष

लखनऊ

राजधानी के मेगा वैक्सीनेशन सेंटरों पर शुक्रवार को अव्यवस्था से लोगों में रोष दिखा तो कुछ अतिरिक्त व्यवस्था देखकर लोगों ने प्रशंसा भी की।केडी सिंह बाबू स्टेडियम मेगा वैक्सीनेशन सेंटर पर वेटिंग एरिया में पर्याप्त पंखों के नहीं चलने से लोगों में रोष दिखाई पड़ा। पंक्तियों को ठीक करने के लिए लगे सिविल डिफेंस कार्यकतार्ओं में भी दुर्व्यवस्था को लेकर रोष दिखाई दिया।सिविल डिफेंस के कार्यकतार्ओं ने बताया कि केडी सिंह बाबू स्टेडियम मेगा वैक्सीनेशन सेंटर पर सुबह से शाम तक ड्यूटी देनी है। इस दौरान पेयजल की व्यवस्था तो है लेकिन कुछ भी खाद्य पदार्थ उपलब्ध नहीं कराया जा रहा।केडी सिंह सेंटर पर ही कुछ देर के लिए वैक्सीन समाप्त हो जाने के कारण वैक्सीनेशन कार्य को रोकना पड़ा। राबिया ने बताया कि करीब 20 मिनट से वह इसलिए रुकी है कि वैक्सीन उपलब्ध नहीं है जैसे ही वैक्सीन आएगी स्वास्थ्य कर्मियों से बुला लेंगे।छोटा इमामबाड़ा मेगा वैक्सीनेशन सेंटर पर  सुबह नगर निगम सेक्टर 6 की जोन अधिकारी सहित एक टीम पहुंची और उन्होंने मौके पर सेनिटाइजेशन कराया साथ ही वहां फैले कूड़े को भी एकत्रित कर हटवाया।लखनऊ के सबसे बड़े मेगा वैक्सीनेशन सेंटर इकाना स्टेडियम में सुबह पहुंचे लोगों ने वेटिंग एरिया में पर्याप्त मात्रा में पीने के पानी के उपलब्ध ना होने की बात कही।इकाना स्टेडियम में वैक्सीन लगवाने पहुंची मंजू ने बताया कि वैक्सीन लगवाने के बाद जब वह बाहर आई तो सिर्फ स्वच्छ पेयजल का बैनर लगा हुआ पाया। उन्होंने आई हेल्प यू डेस्क पर इस बाबत जानकारी दी तो डेस्क के लोगों ने उन्हें पानी की एक छोटी बोतल उपलब्ध कराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *