सरोजनीनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में निरीक्षण करने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह

सरोजनीनगर
सरोजनीनगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार करीब 1 बजे स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचें । कोरोनावायरस के अलावा अन्य मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने कई हॉस्पिटलों की ओपीडी आज से खोले जाने का निर्देश दिया था। इसी क्रम में सरोजनीनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओपीडी आज से शुरू की गई है जिसका औचक निरीक्षण करने स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह पहुंचे। स्वास्थ्य मंत्री ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की साफ-सफाई का निरीक्षण करने के साथ ही सरकार द्वारा निर्धारित कोविड-19 नियमों का अक्षरसः पालन करने के निर्देश दिए स्वास्थ्य मंत्री करीब 45 मिनट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रुके। इस दौरान उन्होंने लखनऊ सीएमओ संजय भटनागर व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरोजनी नगर के प्रभारी अंशुमन श्रीवास्तव से लखनऊ में चल रही प्राथमिक चिकित्सा केंद्रों की बिल्डिंग तथा उसमें उपलब्ध स्टाफ के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरोजनी नगर में चलाया जा रहे वैक्सीनेशन से संबंधित जानकारी प्राप्त की। बातचीत के दौरान जय प्रताप सिंह ने बताया कि दिसंबर माह तक उत्तर प्रदेश में 18 से 44 व 45 से ऊपर आयु वर्ग के लोगों का वैक्सीनेशन करने का लक्ष्य रखा गया है।  इसके साथ ही थर्ड वेव के बारे में पूछे जाने पर मंत्री जय प्रताप सिंह ने बताया इसके लिए पहले वैज्ञानिकों ने चेतावनी जारी की थी लेकिन अब वैज्ञानिकों का कहना है कि थर्डवेव आएगी लेकिन किस रूप में होगी यह कहना अभी मुश्किल है । फिलहाल बच्चों के डॉक्टरों को थर्ड वेव से निपटने के लिए ट्रेनिंग दी जा रही है। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह के अलावा लखनऊ सीएमओ संजय भटनागर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी अंशुमान श्रीवास्तव, चंद्रावल पीएचसी प्रभारी पीयूष अवस्थी व सरोजनी नगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी निर्मल गुप्ता भी मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *