सिविल चिकित्सालय ओपीडी में 562 रोगियों को मिला उपचार
लखनऊ
राजधानी के डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल में शुक्रवार से ओपीडी सेवाएं पुन: संचालित होने लगी हंै। जिससे एक दिन में 562 मरीजों को उपचार दिया गया।जानकारी देते हुए निदेशक डा.सुभाष सुंदरियाल डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल ने बताया कि अस्पताल में 40 कर्डियाक , 261 चेस्ट एवं मेडिसिन, 16 डेन्टल, 23 ईएनटी, 24 आई, 10 गायने, 67 आर्थो, 17 पीडियाट्रिक, 33 साइकियाट्री, 25 स्किन तथा 45 सर्जरी के मरीजों ने ओपीडी से उपचार प्राप्त किया।डॉ सुंदरियाल ने बताया शासन से जारी आदेश के क्रम में े प्रदेशभर में अस्पतालों में ओपीडी सेवाएं संचालित की जानी है। जिसके अनुसार अस्पताल में तत्परता से कोविड-19 महामारी को देखते हुए सभी कोविड मानकों को ध्यान में रखकर ओपीडी सेवाओं को सफलतापूर्वक प्रारम्भ किया गया। उन्होंने बताया ब्लैक फंगस संक्रमण को देखते हुए अस्पताल में ईएनटी और आॅप्थैलमों विभाग की ओपीडी पहले से ही संचालित हैं।
