खुल गये स्कूल बढ़ी रौनक, बच्चों की रही चहल-पहल

लखनऊ

सरकार के निर्देश पर ही 16 अगस्त से स्कूल खोले जाने का आदेश मिला है। जिसके तहत 16 अगस्त से नियमित कक्षाएं शुरू कर दी गई हैं इसके लिए बच्चों और शिक्षकों का स्वास्थ्य सर्वोपरि है, जिसके तहत विद्यालयों में सेनेटाइजर, हैंडवाश, थर्मल स्कैनिंग पल्स ऑक्सीमीटर एवं प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की गई है। अगर स्कूल में किसी  विद्यार्थी को खांसी, बुखार, जुकाम के लक्षण हो तो उन्हें प्राथमिक उपचार देते हुए घर वापस भेज देने के आदेश भी दिये गये हैं।  जिला शिक्षण निरीक्षक डॉ0 मुकेश कुमार सिंह
लखनऊ, 16 अगस्त। उत्तर प्रदेश सरकार ने कोविड-19 महामारी के कारण लंबे समय से बंद स्कूलों को सोमवार से खोल दिया गया है और उच्च शिक्षण संस्थानों को एक सितंबर से खोलने की तैयारी किये जाने के निर्देश दिये हैं। माध्यमिक विद्यालयों में सोमवार से शुक्रवार तक दो सत्रों में 50-50 फीसद छात्रों की पढ़ाई जारी हो गई है।
जिला शिक्षण निरीक्षक ने बताया कि सरकार के निर्देश पर ही 16 अगस्त से स्कूल खोले जाने का आदेश मिला है। जिसके तहत 16 अगस्त से नियमित कक्षाएं शुरू कर दी गई हैं इसके लिए बच्चों और शिक्षकों का स्वास्थ्य सर्वोपरि है, जिसके तहत विद्यालयों में सेनेटाइजर, हैंडवाश, थर्मल स्कैनिंग पल्स ऑक्सीमीटर एवं प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की गई है। अगर स्कूल में किसी  विद्यार्थी को खांसी, बुखार, जुकाम के लक्षण हो तो उन्हें प्राथमिक उपचार देते हुए घर वापस भेज देने के आदेश भी दिये गये हैं।
उन्होंने बताया कि सरकार ने इसके लिए गाइड लाइन भेजी है। उसी के अनुसार विद्यालयों को कोविड 19 प्रोटोकाल के हिसाब से को दो पालियों में प्रात: आठ से 12 बजे तक एवं अपरान्ह साढ़े 12 बजे से साढ़े 4 बजे तक खोलने का निर्णय लिया गया है। वहीं हजरतगंज के नरही राजकीय बालिका इंटर कालेज की प्रधानाचार्य रूपम सिंह ने बताया कि कोविड 19 का पालन करते हुए स्कूल खोला गया है। 50 प्रतिशत विद्यार्थियों को प्रथम पाली में तथा शेष 50 प्रतिशत विद्यार्थियों को दूसरी पाली में विद्यालय बुलाया गया है। इस तरह शत प्रतिशत बच्चों की पढ़ाई सुनिश्चित हो सकेगी। विद्यालयों में सेनेटाईजर, हैण्डवाश, थर्मलस्कैनिंग पल्स आॅक्सीमीटर एवं प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की गई है। कक्षा 9 से 10 तक के बच्चों को सुबह की पाली में बुलाया गया है और 11 से 12 तक के बच्चों को दोपहर के पाली में, यानी की 4: 30 बजे तक स्कूल खोला जायेगा।  विद्यार्थियों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए कक्षा में बैठने की व्यवस्था सोशल डिस्टेन्सिंग के अनुसार सुनिश्चित  कराया गया है। कन्या इंटर कॉलेज नरही की प्रधानाचार्य लाता सिंह जी ने बताया कि आज से स्कूल खुल गया है। उन्हीं बच्चों का  प्रवेश किया गया है जिन बच्चों के अभिभावक ने सहमति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *