प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रयागराज में 14,000 लाभार्थियों के आवास की मिली है स्वीकृति
प्रयागराज,
कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नन्दी एवं महापौर श्रीमती अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने गुरूवार को सर्किट हाउस के सभागार में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अन्तर्गत तैयार हो चुके 106 लाभार्थिंयों को उनके आवास की चाभी सौंपी। साथ ही 17 महिलाओं को मिशन शक्ति के अन्तर्गत योजना से लाभान्वित किया गया। नगर निगम, नगर पंचायत क्षेत्र में 13 हजार 700 लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माण के लिए प्रथम किश्त जारी की जा चुकी है।
इस अवसर पर मंत्री नन्दी ने कहा कि इस योजना के माध्यम से ऐसे लोग जिनके पास अपनी थोड़ी जमीन तो है, परंतु अपना पक्का आवास नहीं है या जो झोपड़पट्टी बनाकर अपना जीवन बसर कर रहे है, ऐसे लोगों को इस योजना के माध्यम से लाभान्वित कर उन्हेंं विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया गया है। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री सबका साथ सबका विकास एवं सबका विश्वास की नीति के साथ कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि गरीबों के हितों का ध्यान रखना हमारे सरकार की प्राथमिकता में है। प्रधानमंत्रीजी ने जब से देश की बागडोर संभाली है, बिना किसी भेदभाव के पात्र लोगो को योजनाओं से लाभान्वित किया गया है तथा योजनाओं का लाभ शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के अन्तिम पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाना सुनिश्चित किया है। प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए हमारे प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री ने अथक प्रयास किया है।
मंत्री नन्दी ने कहा कि आज पूरी निष्पक्षता एवं ईमानदारी के साथ बिना किसी भेदभाव के सरकारी नौकरियां दी जा रही है। आज प्रदेश गुण्डों, माफियाओं के भय से मुक्त है एवं उनकी द्वारा बनायी गयी अवैध सम्पत्तियों की पहचान कर जब्त की जा रही है तथा वहां पर गरीबों के लिए आवास बनाने का कार्य किया जायेगा। मंत्री ने सभी लाभार्थिंयों को अपनी शुभकामनांए देते हुए कहा कि ज्यादातर महिलाएं आवास योजना से लाभान्वित हुई हैं। यह प्रदेश चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान में महिलाओं की मजबूत होती स्थिति को दर्शाता है।
महापौर श्रीमती अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने कहा कि हम सब का गौरव है कि हम सबके ऊंपर प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का सहयोग है। आज हर गरीब व्यक्ति के पास अपना पक्का मकान हो, इसके लिए तेजी के साथ कार्य किया जा रहा है। सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है। उज्ज्वला योजना, शौचालय एवं अन्य योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को सम्मान के साथ जीने का अधिकार मिला है। साथ ही महिलाओं को योजनाओं के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर कार्यक्रम में नगर आयुक्त रवि रंजन, पीओ डूडा श्रीमती वर्तिका सिंह सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहें।