नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य ने शाकुम्भरी देवी परिक्षेत्र को कराया सेनेटाइज़

बेहट (सहारनपुर)

कोरोना काल मे लगे लॉक डाउन के कारण जहां इन दिनों जनप्रतिनिधि और समाजसेवा का ढोंग करने वाली कुछ सामाजिक संस्थाए गायब नजर आ रही है वही सिद्धपीठ मां शाकुम्भरी देवी मंदिर परिक्षेत्र को सेनेटाइज कराने के लिए नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य रामू चैधरी आगे आये है। उन्होंने मन्दिर परिक्षेत्र को सेनेटाइज कराने के साथ ही शंकराचार्य आश्रम प्रभारी सहजानन्द महाराज को सैनेटाइजर और मास्क भी सौंपे।
दरअसल, कोरोना महामारी को लेकर लॉक डाउन लगा हुआ है। ऐसे में जनप्रतिनिधि क्षेत्र में नजर नही आ रहे। इतना ही नही घाड़वासियों की सेवा के लिए समर्पण करने वाली सामाजिक संस्थाएं भी कही दिखाई नही दे रही। ऐसे में रविवार को नवनिर्वाचित बसपा के जिला पंचायत सदस्य रामू चैधरी सिद्धपीठ शाकुम्भरी देवी स्थित शंकराचार्य आश्रम प्रभारी सहजानन्द महाराज को सैनेटाइजर और मास्क सौंपे और देश मे फैली कोरोना महामारी के खात्मे के लिए विशेष प्रार्थना कराई गई। इस दौरान रामू चैधरी ने कहा कि इस समय देश नाजुक हालत से गुजर रहा है। ऐसे में हम सबकी जिम्मेदारी है हम नियमो का पालन करे, सेनेटाइज का प्रयोग करे और आपस मे दूरी बनाकर रखे। इस मौके पर सोनू प्रधान, अंकुर चेयरमैन, कुलदीप हथौली, अंकुर साढौली, अक्षय उर्फ बबलू राणा, हर्ष राणा, नितिन चैंची, जोनी चैंची, बिल्लू बरथा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *