राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर जरूरमंदों को भोजन बांटा

रुडकी

महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से पुरानी तहसील की कश्यप धर्मशाला में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया गया। इस दौरान जरूरतमंद लोगों को भोजन, मास्क और सेनेटाइजर बांटे गए। वरिष्ठ नेता सचिन गुप्ता ने कहा कि आज हम कोरोना महामारी से जूझ रहे हैं। इस समय हम सभी को मिल-जुलकर एक दूसरे की मदद करनी चाहिए। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर जरूरतमंद लोगों के बीच जाकर उन्हें भोजन, सेनेटाइजर, मास्क बांटे गए। कहा कि पार्टी ने हमेशा गरीब, मजदूर और किसानों के हित में काम किया है। आज कोरोना जैसी महामारी के चलते श्रमिक वर्ग परेशान है। महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कलीम खान ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को सबसे बड़ी श्रद्धांजलि यह होगी कि कोरोना काल में आम लोगों की जान बचाई जाए। इस दौरान पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश कौशिक, पूर्व राज्य मंत्री राम सिंह सैनी, चंद्रभान स्नेही, मेनपाल सिंह, उम्मेद गाजी, सुशील कश्यप, मकसूद हसन, सलीम सलमानी, डॉ. अफजाल, सरफराज, कुर्बान, मंजू कश्यप, भूषण त्यागी, मृणालिका, वैष्णवी, ईश्वर लाल शास्त्री, जगदेव सिंह आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *