5 छात्रों को  मिलेगा निःशुल्क नासा जाने का मौका…..  जाने कैसे  

देहरादून।

आकाश इंस्टीट्यूट देशभर के 5 छात्रों को अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा की सैर कराएगा। टॉपर्स को सौ प्रतिशत स्कॉलरशिप देगा। इसके लिए संस्थान की आकाश नेशनल टैलेंट हंट एग्जाम (एन्थे) चार से 12 दिसंबर के बीच होंगे। संस्थान के रीजनल हेड अवदेश दिक्सित ने मंगलवार को राजपुर रोड स्थित कार्यालय में ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में कक्षा 7-12 के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। परीक्षा ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में होगी। उन्होंने बताया कि माता-पिता में से किसी एक के साथ सभी ग्रेड में से 5 छात्रों को निःशुल्क नासा (एनएएसए) जाने का मौका मिलेगा। छात्रों को छात्रवृत्ति के अलावा मेरिटनेशन स्कूल बूस्टर कोर्स भी मुफ्त मिलेगा। स्कॉलरशिप के अलावा टॉप स्कोर करने वालों को कैश अवॉर्ड भी दिया जाएगा। एएनटीएचई उत्तीर्ण करने वाले छात्रों को मेरिटनेशन स्कूल बूस्टर कोर्स भी मुफ्त मिलेगा।टॉप 100 को कैश प्राइज भी मिलेगा। आवेदन के लिए 99 रुपये का शुल्क देना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *