गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब के 15 दिवसीय मेले के लिए तैयारियां जोरों पर
रुद्रपुर
गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में बंदी छोड़ दिवस के उपलक्ष्य में लगने वाले 15 दिवसीय दीपावली मेले को लेकर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तैयारियां जोरों पर हैं। मेले में लगने वाले विभिन्न झूलो, सर्कस आदि का पहुंचना शुरू हो गया है। दुकानदार भी दुकान के लिए जगह तलाश कर रसीद कटा रहे हैं। उत्तर भारत का प्रसिद्ध 15 दिवसीय दिवाली मेला इस वर्ष 10 नवंबर से 24 नवंबर तक लगेगा। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव अमरजीत सिंह ने बताया कि पर्व के उपलक्ष्य में श्री हरमिंदर साहिब दरबार समेत गुरुद्वारा परिसर को विद्युत झालरों से सजाया जाएगा। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रभारी प्रबंधक सुखवंत सिंह भुल्लर ने बताया, 15 एकड़ में लगने वाले विशाल मेले में लगने वाले बाजार के लिए चूना डालकर जगह निर्धारित कर दी है।
