उधार की रकम मांगने पर मारपीट

रुड़की। उधार की रकम मांगने गए युवक को चार लोगों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मारपीट में युवक के पैर की हड्डी टूट गई। पीड़ित युवक के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मामला दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। किशनपाल निवासी ग्राम लहबोली ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह रेत, बजरी का कार्य करता है। गांव के ही धर्मेंद्र पर उसके करीब दस हजार रुपये बकाया थे। एक सितंबर को उसका पुत्र प्रवेश कुमार उधार की रकम मांगने धर्मेंद्र के घर गया। जिसके बाद उसके द्वारा कुछ देर में धर्म कांटे पर आकर रुपये देने की बात कही। आरोप है कि धर्मेन्द्र अपने कुछ साथियों के साथ लाठी-डंडे व धारदार हथियार लेकर उनके धर्म कांटे में घुस आया। मारपीट कर उसके पुत्र को गंभीर रूप से घायल कर दिया। आसपास के लोगों के आने के बाद सभी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इंस्पेक्टर राजीव रौथाण ने बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद किए गए धर्मेंद्र, जितेंद्र, सतीश व अजीत निवासी निवासी लहबोली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *