पांच आरोपियों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई

रुड़की। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस ने अवैध कार्यों में लिप्त पांच आरोपियों के खिलाफ गुंडा ऐक्ट की कार्रवाई की है। आरोपी क्षेत्र में अवैध शराब बेचकर धन अर्जित कर रहे थे। इंस्पेक्टर राजीव रौथाण को गश्त के दौरान सूचना मिली कि मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में कुछ आरोपी अवैध कार्यों में लिप्त हैं। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में माहौल बिगाड़ सकते हैं। आरोपियों के खिलाफ मंगलौर कोतवाली समेत अन्य कोतवाली में कई मुकदमे दर्ज होने की बात पता चली। पुलिस ने आरोपियों खिलाफ गुंडा ऐक्ट की कार्रवाई की। आरोपियों में जोगिंदर निवासी ग्राम मोहम्मदपुर जट, संजय निवासी शिकारपुर, गुड्डी निवासी ग्राम गदरजुड़ड़ा, ओम प्रकाश निवासी हरजोली जट्ट तथा मिंटू निवासी मोहल्ला खालसा शामिल हैं। कई को पुलिस ने मुचलका पाबंद भी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *