नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में यौन शोषण का मामला, पीड़ित छात्राओं का कार्रवाही से इंकार

भोपाल

भोपाल में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में यौन शोषण का मामला सामने आया है। जिसकी भोपाल पुलिस कमिश्नर ने जांच शुरू कर दी है। लेकिन प्रोफेसर द्वारा छात्राओं से यौन शोषण मामले में एक नया मोड़ सामने आया हैं। पीड़ित छात्राओं ने किसी भी कार्रवाही से इंकार किया है।
दरअसल मामला उजागर होने के बाद बयान लेने पहुंची पुलिस को छात्राओं ने कहा कि मामले में एफआईआर के बारे में सोचकर बताएंगे फिलहाल इस मामले में यूनिवर्सिटी स्तर पर जांच चल रही है। बताया जा रहा है कि सीएम शिवराज ने इस मामले में जांच के निर्देश दिए थे।
वहीं कमिश्नर के निर्देश पर एसडीपी निधि सक्सेना ने जांच शुरू की है। मामले में चौंकाने वाली बात यह हैं
कि पीड़ित छात्राओं की तरफ से अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को भोपाल के नेशनल लॉ इंस्टीट्यूट यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर द्वारा विद्यार्थियों को अश्लील मैसेज और वीडियो भेजने का सनसनीखेज मामला सामने आया था।
बता दें कि मामला उजागर होने के बाद आरोपी प्रोफेसर से इस्तीफा ले लिया गया था। वहीं मामले की जांच भी शुरू हो गई है। जानकारी के अनुसार एनएलआईयू में प्रोफेसर पर 500 से अधिक विद्यार्थियों ने अश्लील मैसेज और वीडियो भेजने का गंभीर आरोप लगाए थे। इस मामले को लेकर एनएलआईयू के छात्रों का संगठन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से मुलाकात कर शिकायत की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *