रुड़की के सात डेंगू मरीज मेला अस्पताल में भर्ती

हरिद्वार। रुड़की के शंकरपुरी से सात डेंगू मरीजों को मेला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मेला अस्पताल के सीएमएस ने बताया कि वर्तमान में सभी मरीजों की हालत ठीक है। मेला अस्पताल में रुड़की से डेंगू मरीजों के आने के बाद जिला अस्पताल में भी छह बेड को डेंगू मरीजों के लिए रिजर्व रख दिया गया है। रुड़की के शंकरपुरी में काफी संख्या में डेंगू मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया था। शंकरपुरी के डेंगू के मरीजों की संख्या अधिक होने पर उनको मेला अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। मेला अस्पताल के सीएमएस डॉ.रोजश गुप्ता ने बताया कि शंकरपुरी के सात डेंगू मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। अभी तक जिला अस्पताल में बने छह बेड के डेंगू आइसोलेशन वार्ड में डेंगू मरीज न आने पर अन्य मरीजों को भर्ती किया जा रहा था। जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. चंदन मिश्रा ने डेंगू मरीजों के लिए छह बेड आरक्षित कर दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *