डा. विजयकांत पुरोहित हैप्रेक के विभागाध्यक्ष नियुक्त
श्रीनगर गढ़वाल(
हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि के उच्च शिखरीय पादप कार्यिकी शोध संस्थान(हैप्रेक) के निदेशक प्रो. एमसी नौटियाल के सेवानिवृत्त होने पर विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डा. विजयकांत पुरोहित को हैप्रेक का विभागाध्यक्ष/निदेशक नियुक्त किया गया है। इस संदर्भ में विवि के कुलसचिव की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि वरिष्ठता सूची के तहत डा.पुरोहित को 1 नवंबर 2023 से आगामी तीन वर्ष या उक्त विभाग में नए प्रोफेसर की नियुक्ति होने जो भी पहले हो तक की अवधि के लिए विभागाध्यक्ष नियुक्त किया जाता है।
