कॉलेजों में योग विषय को प्रारंभ करने पर जताई खुशी
श्रीनगर गढ़वाल
प्रदेश के समस्त कॉलेजों में योग विषय को अनिवार्य रूप से प्रारम्भ करने का प्रस्ताव कैबिनेट में पास होने पर योग प्रशिक्षितों में खुशी का माहौल है। भाजपा के पौड़ी जिला मीडिया प्रभारी व योग संगठन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश भट्ट ने कहा कि प्रदेश के शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत का मुख्य उद्देश्य योग को कालेजों और वैलनेस सेंटरों में शामिल कर स्वस्थ समाज की कल्पना को साकार करने का है। उन्होंने बताया कि योग विषय को 123 कॉलेजों में विधिवत प्रारम्भ किया जा रहा है। जिसको पढ़ाने और सिखाने के लिए योग प्रशिक्षितों की नियुक्तियां की जाएंगी। जिसके लिए योग प्रशिक्षितों ने कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।
