शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाने की मांग
श्रीनगर गढ़वाल
क्षेत्र पंचायत सदस्य सांक्रौं चौरास डा.प्रताप सिंह भंडारी ने जिलाधिकारी टिहरी से किलकिलेश्वर-नौर चौरास में निर्माणाधीन शव-दाह स्थल पर शव यात्रा में शामिल लोगों के लिए टीन शैड का निर्माण कराए और शुद्ध पेयजल की उपलब्धता किए जाने की मांग की है। इस संदर्भ में जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में उन्होंने कहा कि जीवीके कंपनी द्वारा नौर-किलकिलेश्वर चौरास में शव दाह स्थल घाट का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। इस घाट में चौरास पट्टी, लास्तु-बडियारगढ़, पट्टी कड़ाकोट के साथ ही रूद्रप्रयाग जनपद के सौरांखाल सहित भरदार पट्टी के समस्त शवों का अंतिम संस्कार होता है। जिसमें बड़ी संख्या में लोग पहुंते है। कहा उक्त जगह पर पेड़-पौधे न होने के कारण अत्यधिक धूप एवं वर्षा में यात्रियों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने इसके लिए उन्होंने डीएम से जीवीके कंपनी को निर्देशित कर शव दाह स्थल पर एक टीन शैड तथा शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाए जाने की मांग की है।
