सरदार पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई
श्रीनगर गढ़वाल(
रेनबो पब्लिक स्कूल चौरास में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। मैराथन दौड़ के दौरान छात्रों ने सभी क्षेत्रवासियों को एकता के साथ रहने का संदेश दिया। मौके पर विद्यालय के उप प्रबंधक रिद्धिस उनियाल ने बच्चों को सरदार वल्लभ भाई पटेल के योगदान के बारे में बताया।
