शुभम बने कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष
रुद्रपुर(आरएनएस)। कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक उमेश जोशी की संस्तुति पर शुभम मेहरा को विधि प्रकोष्ठ रुद्रपुर का महानगर अध्यक्ष बनाया गया है। शुभम ने कहा कि वह नई जिम्मेदारी का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, सीपी शर्मा आदि ने उन्हें बधाई दी है।
