मालन पुल निर्माण न होने पर रोष

कोटद्वार

पूर्व सैनिक सेवा परिषद के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सात माह से अधिक का समय बीतने के बाद भी मालन पुल का निर्माण शुरू नहीं होने पर नाराजगी जताई है। अपर कालाबड़ स्थित कार्यालय में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि बरसात में पुल के ध्वस्त होने के बाद भाबर वासी अभी भी वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करने पर मजबूर हैं। इससे सबसे अधिक परेशानी महाविद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *