नवाचार पहल का आयोजन किया

कोटद्वार

लोकसभा चुनाव को लेकर डॉ. पीतांबर दत्त बड़थ्वाल राजकीय महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम हुआ। प्राचार्य प्रो. जानकी पंवार ने कहा कि लोकतंत्र में मतदान को बेहद महत्व है। हमारा मत हमें योग्य प्रतिनिधि चुनने की ताकत देता है। युवा मतदाता लोकतंत्र का भाग्य है। कोटद्वार तहसील से आए सुपरवाइजर भुवन चंद्र कंडवाल ने विद्यार्थियों को शत-शत मतदान करने की शपथ दिलाई। इस दौरान वनस्पति विज्ञान के विभाग प्रभारी डॉ. मुरलीधर कुशवाहा, प्रो. देवेन्द्र चौहान, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. सन्त कुमार, डॉ. मोहन कुकरेती, छात्रसंघ अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *