शहीद मेले में दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
कोटद्वार
दुगड्डा नगर पालिका परिषद की ओर से आयोजित शहीद मेले के अंतिम दिन मंगलवार को सन्देश कला सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था के कलाकारों की प्रस्तुतियों ने समां बांधा। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व प्रधानाचार्य राम अवतार गर्ग ने दीप जलाकर किया। संस्था अध्यक्ष और लोक गायक संजय सिंह रावत ने बाबा महाबगढ़ बल तेरी.., गीत से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संस्था के कलाकारों ने मेरी भाग्यानी बो.., मैं तो नही जाऊंगा नेपाल.., कन मॉर्डन जमनू ऐगे, आदि की प्रस्तुति से मेले में रंग जमाया।
