यूकेडी का जन संपर्क अभियान आरंभ
कोटद्वार
उत्तराखंड क्रांति दल की स्थानीय इकाई के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भू-कानून और मूल निवास के मुद्दे को जनता तक पहुंचाने के लिए जनसंपर्क अभियान शुरू किया। पार्टी नेता डॉ. शक्तिशैल कपरवाण के नेतृत्व में अभियान सिमलचौड़ से शुरू होकर शिब्बू नगर पंचायत घर में संपन्न हुआ। डॉ. शक्तिशैल ने कहा कि मूल निवास और भू-कानून प्रदेश के विकास का आधार है। जब तक यह लागू नहीं होता, हमारा विकास संभव नहीं है।
