विधिक साक्षरता व जागरूकता शिविर का आयोजन

हल्द्वानी। जीपीएस प्रावि क्वेराली में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल की ओर से विधिक साक्षरता व जागरूकता शिविर लगाया गया। जिसमें जिला विधिक से नवाब खान ने विद्यार्थियों को शिक्षा का अधिकार अधिनियम की जानकारी दी। साथ ही 6 से 14 साल के बच्चों को शिक्षा से वंचित न करने की बात कही। इस दौरान कार्यक्रम में प्रधानाचार्य आरती सुमन, कांति देवी, गिरीश चंद्र, चंदन आर्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *