प्रौद्योगिक महाविद्यालय ने खेलकूद में जीते 14 स्वर्ण पदक


रुद्रपुर। जीबी पंत विवि के प्रौद्योगिक महाविद्यालय की ईटीएस सोसाइटी की ओर से आयोजित तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। इसमें प्रौद्योगिक महाविद्यालय ने 14 स्वर्ण पदक जीत ट्रॉफी पर कब्जा किया। रविवार को आयोजित प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि आईपीएस तपेश कुमार और विशिष्ट अतिथि मुक्केबाज प्रियंका चौधरी रहीं। यहां क्रिकेट, कबड्डी, वॉलीबॉल, फुटबॉल, टेबिल टेनिस, एथलेटिक्स सहित कई खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश सहित उत्तराखंड की विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं की टीमों के 500 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। वहीं प्रतियोगिताओं में सबसे अधिक 14 स्वर्ण पदक जीतकर प्रौद्योगिक महाविद्यालय ने ट्रॉफी पर कब्जा किया। टेबिल टेनिस पुरुष और महिला सिंगल्स में कम्यूनिटी साइंस कॉलेज पंतनगर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी ने वॉलीबॉल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल ने बॉस्केटबॉल और फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। संचालन डॉ.नीरज बिष्ट ने किया। वहीं प्रौद्योगिक महाविद्यालय की अधिष्ठात्री डॉ.अलकनन्दा अशोक और मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाणपत्र प्रदान किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *