शराब पीकर स्टंट दिखा रहा बाइक सवार गिरफ्तार
पिथौरागढ़। शराब के नशे में स्टंट दिखाने वाले एक बाइक सवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सोमवार को यातायात प्रभारी दरबान सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एंचोली निवासी नवीन सिंह शराब के नशे में स्टंट करता हुए मिला। पुलिस ने जिला अस्पताल में बाइक सवार का मेडिकल परीक्षण भी किया। जांच के दौरान युवक के शराब पीने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने युवक के खिलाफ एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
