पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना

हल्द्वानी। गर्मी के तीखे तेवरों के बिना ही बीतता हुआ दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में रविवार को हल्का पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव रहने की संभावना है। जिसके चलते पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती है। अप्रैल का महीना रोज-रोज नए रूप दिखा रहा है। कभी अचानक धूप तो कभी अचानक बादल छा रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से पर्वतीय इलाकों में लगातार बारिश और बर्फबारी हो रही है। जिससे मैदानी क्षेत्रों में तापमान सामान्य बना हुआ है। शनिवार को हल्द्वानी में सुबह से मध्यम धूप रही। दोपहर बाद बादल छाने लगे। शनिवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पिछले 12 साल के आंकड़ों के अनुसार 29 अप्रैल को पहली बार इतना कम तापमान दर्ज किया गया है। अन्य वर्ष तापमान 40 डिग्री से ज्यादा ही रहता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *