रानीगंज में बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर
पटना………
बिहार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री नीरज कुमार सिंह बब्लू ने सोमवार को घोषणा कर बताया कि अररिया जिले के रानीगंज में एक नया चिड़ियाघर स्थापित किया जाएगा. बिहार विधानसभा में पेश वित्त वर्ष 2021-22 के लिए पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन विभाग के 737.75 करोड रुपये के बजटीय मांग पर चर्चा के बाद सरकार की ओर से जवाब देते हुए नीरज ने कहा कि श्राजधानी पटना में राज्य के एकमात्र चिड़ियाघर गांधी जैविक उद्यान के बाद रानीगंज में यह प्रदेश का दूसरा चिड़ियाघर होगा जो 89 एकड़ भूमि पर फैला होगा।
नीरज का कहना है कि राजगीर में चिड़ियाघर सफारी का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे. वहीं, नीलगाय की बढ़ती संख्या को खतरा बताते हुए नीरज कुमार ने कहा कि श्उन्होंने फसलों को नुकसान पहुंचाया है. विभाग ने प्रजनन दर और संख्या की जांच करने के लिए स्थायी उपाय के रूप में नीलगाय की नसबंदी का निर्णय लिया है और फिर उन्हें जंगलों में भेज दिया जाएगा. इसी तरह राज्य के कुछ स्थानों में बंदर की बढ़ती संख्या को भी एक बड़ी समस्या बताते हुए मंत्री ने कहा कि बंदरों को अररिया जिले के रानीगंज में 10 एकड़ भूमि में फैले बंदर घर में रखा जाएगा।
इधर, सदन में पेश ग्रामीण विकास विभाग के 2021-22 के वित्तीय वर्ष के लिए 16,835.67 करोड़ रुपये की बजटीय मांग पर सरकार की ओर से जवाब देते हुए विभागीय मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि श्चालू वित्त वर्ष में 20.36 करोड़ श्रम दिवस में से 11.16 करोड़ महिलाओं द्वारा सृजित हैं जो कुल का 55 प्रतिशत है।
