आयुष की पत्नी अंकिता के घर पहुंची पुलिस
लखनऊ……..
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मोहनलालगंज से बीजेपी सांसद कौशल किशोर के बेटे आयुष पर गोली चलने के मामले में रोज नए खुलासे हो रहे हैं. कई दिनों से फरार चल रहे आयुष ने अपनी ही पत्नी अंकिता पर गंभीर आरोप लगाते हुए वीडियो वायरल किया है. उधर वीडियो वायरल होने के बाद लखनऊ पुलिस सक्रिय हो गई है. मड़ियांव स्थित अंकिता का घर पर भारी संख्या में पुलिसकर्मी पहुंच गए हैं. जांच जारी है।
इस बीच चंदन गुप्ता नामक युवक का वीडियो वायरल हुआ है. चंदन का दावा है कि उसे फंसाने के लिए आयुष ने खुद पर गोली चलवाई थी. बता दें आयुष के साले आदर्श ने अपने बयान में चंदन का नाम लिया था. चंदन का कहना है कि सांसद बेटे का रौब दिखा आयुष ने उससे पैसे लिए. उसने गाड़ी लेने के लिए 4.70 लाख और 53 हजार आई फोन के लिए वसूले. बाद में गाड़ी अपने नाम करा ली. चंदन के अनुसार उसने जब पैसे वापस मांगे तो फंसाने की धमकी आयुष ने दी. वह आयुष की वजह से परेशान है. आयुष ने उससे 7 से 8 लाख रुपए लिए. पैसा वापस मांगने पर मुझे फंसाने की कोशिश की गई. चंदन ने कहा कि पुलिस और मीडिया का धन्यवाद. लेकिन आयुष के साथी मुझे अभी भी धमका रहे हैं।
