सड़क दुघर्टना में तीन लोग घायल
,रायबरेली।
भदोखर थाना क्षेत्र के रायबरेली सलोन मार्ग पर अनियंत्रित बाइक व साइकिल की जोरदार भिड़ंत हो गई जिसमें 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए वहीं एक की हालत नाजुक बनी हुई है बृहस्पतिवार सुबह बाइक चालक इंद्रजीत (35) अपने साथी छेदीलाल निवासी भीखे जगतपुर मेजरगंज की तरफ से आ रहा था। औघड़नाथगंज गांव के निकट पहुंचते ही साइकिल चालक धीरेंद्र औघड़नाथ गंज निवासी घर से किसी काम के लिए कस्बे की ओर आ रहा था कि अचानक अनियंत्रित बाइक व साइकिल में जोरदार भिड़ंत हो गई जिसमें 3 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए वहीं दुर्घटना होते ही आसपास के ग्रामीणों व राहगीरों का भारी जमावड़ा लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा जिसमें बाइक चालक की हालत नाजुक बनी हुई ।
