जिले में 40 हजार भाजपा सदस्य बनाने का लक्ष्य
रायबरेली।
राष्ट्रीय सदस्यता अभियान को लेकर भारतीय जनता पार्टी की नगर मंडल की बैठक संपन्न हुई।बैठक की शुरुआत बीजेपी एमएलसी व जिले के प्रभारी विद्यासागर सोनकर की अध्यक्षता में नगर अध्यक्ष पूर्वी अभिषेक वर्मा ने की। एमएलसी विद्यासागर सोनकर ने बैठक में पदाधिकारियों से कहा कि जिले में 40 हजार नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है।जिसमें प्रत्येक बूथ पर लगभग सौ से डेढ़ सौ नए सदस्य बनाने का निर्देश दिया गया।
बैठक में जिलाध्यक्ष रामदेव पाल, क्षेत्रीय मंत्री दिलीप यादव, जिला महामंत्री दिनेश त्रिपाठी, जिला महामंत्री शरद सिंह, ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र सिंह, नगर महामंत्री शशिकांत शुक्ला सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
