दो पक्षों में जमकर चली लाठियां, आधा दर्जन घायल

रायबरेली।
 मिल एरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की सुबह जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए । दोनों पक्षों की सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है । घटना थाना क्षेत्र में पूरे हितलाल मजरे सीकीसलेमपुर गांव में आज सुबह तकरीबन 8:45 बजे की है । जहां गांव निवासी अवध राम पुत्र सतगुरु प्रसाद अपने घर के पास की ही जमीन की साफ सफाई कर रहा था । जमीन पर कब्जेदारी को लेकर पड़ोस के ही अमरनाथ पुत्र ओमहरि से अवधराम की कहासुनी शुरू हो गई । मामला बढ़ा तो दोनों पक्षों के लोग लाठी डंडा लेकर एक दूसरे पर हमलावर हो गए । और मारपीट के दौरान दोनों पक्षों से अवध राम पुत्र सतगुरु प्रसाद सतगुरु प्रसाद पुत्र राम जियावन श्यामा देवी पत्नी सतगुरु प्रसाद अनीता पत्नी अवध राम व रमेश पुत्र साहबदीन सिद्धनाथ पुत्र गंगाराम अमरनाथ पुत्र ओम हरि समेत आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए । सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भेज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *