प्रधान ने ग्रामीणों के साथ लगवाई पहली डोज – नैनुपट्टी के नगला भूचन में लगा वैक्सीनेशन कैंप
मथुरा
कोरोना टीकाकरण बढ़ाने की मुहिम में सामाजिक संगठनों व ग्राम पंचायत प्रधानों के सहयोग से विशेष वैक्सीनेशन शिविर के सार्थक परिणाम आने शुरू हो गए है.कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए चल रहे वैक्सीनेशन अभियान के तहत प्रधान डॉ. देवेंद्र सिंह ने गांवों में जाकर ग्रामीणों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित किया.
मंगलवार को विकास खण्ड गोवर्धन के ग्राम पंचायत नैनुपट्टी के नगला भूचन में प्रधान डॉ. देवेंद्र सिंह के सहयोग से गांव के प्राथमिक विद्यालय में कोरोना टीकाकरण कैंप लगाया गया.इस दौरान 18 साल व 45 साल से अधिक के लोगों को कोरोना की प्रथम व द्वितीय डोज लगाई गई. वही टीकाकरण के दौरान युवाओं ने बड़े ही उत्साह के साथ वैक्सीनेशन कराया साथ ही प्रधान डॉ देवेंद्र सिंह ने लोगों को वैक्सीन के प्रति जागरूक किया और ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों को वैक्सीन लगाने को लेकर प्रेरित किया.इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रधान संगठन डॉक्टर देवेंद्र सिंह, रामवीर,महेश, नरेंद्र,चौहान, तेजपाल मास्टर, लोकेश मोहरा, हरपाल,राजवीर आदि लोग मौजूद रहे।
