चोरी के स्कूटर के साथ एक पकड़ा


ऋषिकेश। कोतवाली पुलिस ने श्यामपुर क्षेत्र से चोरी हुए स्कूटर के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक अंजलि अगरिया निवासी बाईपास श्यामपुर, ऋषिकेश ने शिकायत दर्ज करायी थी कि उनके घर के बाहर खड़ा स्कूटर चोरी हो गया है। संबंधित धारा में केस दर्ज करने के बाद छानबीन में जुटी पुलिस ने शनिवार को क्षेत्र से एक संदिग्ध को पकड़ा। डसके पास से चोरी का स्कूटर मिला। पुलिस के मुताबिक कड़ी पूछताछ में उसने स्कूटर चोरी करने का जुर्म कबूला है। पुलिस ने हत्थे चढ़े आरोपी की पहचान चिराग राणा पुत्र पदम सिंह राणा निवासी ग्राम मंडावर, भगवानपुर, जिला हरिद्वार के रूप में कराई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *